परिक्रमा पडाव स्थल का किया जाएगा विकास -पर्यटन मंत्री
जनकपुरधाम, मिश्रीलाल मधुकर । नेपाल तथा भारत के धार्मिक आस्था का प्रतीक मिथिला परिक्रमा के भारत अवस्थित चार पडाव कलना , फूलहर,करूणा तथा बिसौल का विकास किया जाएगा।यात्री के ठहरने के लिए धर्मशाला ,सडक का निर्माण पेयजल की व्यवस्था केसाथ वहां के मठ मंदिरों को सौन्दर्य ईमारत किया जाएगा। उपरोक्त बातें बिहार सरकार के पर्यटन तथा कला संस्कृति मंत्री अरूण शंकर प्रसाद ने बासोपट्टी पूर्वी फैक्स अध्यक्ष उदय कुमार साह के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में कही। आगे उन्होंने कहा कि बासोपट्टी की ऐतिहासिक ब्रहमदेई पोखरा को सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।27एकड़ में फैला ब्रह्मदेई पोखर पर्यटकीय दृष्टिकोण सेकाफी महत्वपूर्ण है। मेरी पहल पर्यटन मंत्रालय से आयी टीम इनका निरीक्षण किया है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मिथिलांचल सहित पूरे विहार के ऐतिहासिक तथा पौराणिक स्थल को विकसित किया जाएगा। मिथिला पेंटिंग, झिझिया,जट जटिन लोक नृत्य को बढ़ावा दिया जाएगा। युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। बिहार सरकार किसान को 3हजार राशि भी दे रही है।भारत सरकार सालाना 6हजार दे रही है।अव किसान को सालाना 9हजार सालाना मिलेगा। महिलाओं को रोजगार के लिए दो लाख राशि उपलब्ध करायेगी।इसवार 80प्रतिशत महिलाओं ने एनडीए को वोट दिया है इसलिए एनडीए को 200से अधिक सीट मिला है। सम्मान समारोह में भाजपा के युवा नेता संजय कुमार महतो, विकास कुमार साह, फेंट के फैक्स अध्यक्ष किशोरी साह,लोजपा के मधुबनी जिला ओवीसी अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद साहु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। परिक्रमा पडाव स्थल का किया जाएगा विकास -पर्यटन मंत्री
नेपाल तथा भारत के धार्मिक आस्था का प्रतीक मिथिला परिक्रमा के भारत अवस्थित चार पडाव कलना , फूलहर,करूणा तथा बिसौल का विकास किया जाएगा।यात्री के ठहरने के लिए धर्मशाला ,सडक का निर्माण पेयजल की व्यवस्था केसाथ वहां के मठ मंदिरों को सौन्दर्य ईमारत किया जाएगा। उपरोक्त बातें बिहार सरकार के पर्यटन तथा कला संस्कृति मंत्री अरूण शंकर प्रसाद ने बासोपट्टी पूर्वी फैक्स अध्यक्ष उदय कुमार साह के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में कही। आगे उन्होंने कहा कि बासोपट्टी की ऐतिहासिक ब्रहमदेई पोखरा को सौन्दर्यीकरण किया जाएगा।27एकड़ में फैला ब्रह्मदेई पोखर पर्यटकीय दृष्टिकोण सेकाफी महत्वपूर्ण है। मेरी पहल पर्यटन मंत्रालय से आयी टीम इनका निरीक्षण किया है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मिथिलांचल सहित पूरे विहार के ऐतिहासिक तथा पौराणिक स्थल को विकसित किया जाएगा। मिथिला पेंटिंग, झिझिया,जट जटिन लोक नृत्य को बढ़ावा दिया जाएगा। युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। बिहार सरकार किसान को 3हजार राशि भी दे रही है।भारत सरकार सालाना 6हजार दे रही है।अव किसान को सालाना 9हजार सालाना मिलेगा। महिलाओं को रोजगार के लिए दो लाख राशि उपलब्ध करायेगी।इसवार 80प्रतिशत महिलाओं ने एनडीए को वोट दिया है इसलिए एनडीए को 200से अधिक सीट मिला है। सम्मान समारोह में भाजपा के युवा नेता संजय कुमार महतो, विकास कुमार साह, फेंट के फैक्स अध्यक्ष किशोरी साह,लोजपा के मधुबनी जिला ओवीसी अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद साहु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। पर्यटन मंत्री ने कवीर आश्रम दुहवी,राम जानकी मंदिर कोदरकट्टा,इजोत तथा सेलीवेली को 60लाख राशि से बनने वाली चहारदीवारी का भी शिलान्यास भी किया।


