Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली प्रतिभा प्रतिष्ठान, बेलायत द्वारा विजेता चौधरी सम्मानित

 

 

काठमांडू, मंसिर २२ – नेपाली प्रतिभा प्रतिष्ठान, बेलायत द्वारा प्रत्येक वर्ष साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले दो साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है । इसी क्रम में नेपाल के प्रसिद्ध साहित्यकार विजेता चौधरी को पुरस्कृत किया गया है ।  पुरस्कार में एक सम्मानपत्र तथा एक लाख रुपये की नगद राशि से सम्मानित किया गया है ।

इसी तरह इस वर्ष प्रतिभा विशिष्ट सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार जसराज किराती को प्रदान किया गया, वहीं प्रतिभा पुरस्कार मैथिली और नेपाली की युवा साहित्यकार एंव पत्रकार विजेता चौधरी को दिया है ।

यह भी पढें   वर्षा और समृद्धि के देवता रातो मच्छिन्द्रनाथ का रथ जावलाखेल पहुँचा, 6 असार को होगा भोटो दर्शन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के पूर्व उपकुलपति बैरांगी काइँला ने कहा कि “साहित्य समाज का आईना होता है।” उन्होंने नेपाली प्रतिभा प्रतिष्ठान बेलायत की सराहना करते हुए कहा कि विदेश में रहने के बावजूद यह संस्था नेपाली भाषा, साहित्य, संस्कृति और देश की पहचान को संरक्षित और संवर्धित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जो अत्यंत अनुकरणीय है।


उन्होंने जसराज किराती की कविताओं की विशेष प्रशंसा की तथा विजेता चौधरी के साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके लेखन में केवल वर्तमान मधेश समाज की जटिलताएँ ही नहीं, बल्कि भविष्य की संभावनाएँ भी स्पष्ट रूप से झलकती हैं। उन्होंने दोनों सम्मानित साहित्यकारों के उज्ज्वल भविष्य और सतत रचनात्मकता की कामना की।

यह भी पढें   नेपाल के विराटनगर स्थित होटल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत, डीएसपी के नेतृत्व में जांच में जुटी पुलिस


प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित युवा साहित्यकार एवं पत्रकार विजेता चौधरी ने कहा, “यह मेरे लिए अत्यंत भावुक क्षण है। इस प्रकार का सम्मान पाना मेरे लिए नया अनुभव है। विदेश में रहते हुए भी मैथिली साहित्य के प्रति प्रतिष्ठान ने जो स्नेह और सम्मान व्यक्त किया है, वह मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी है।”


कार्यक्रम में स्वागत मंतव्य नेपाली प्रतिभा प्रतिष्ठान बेलायत की ओर से गणेश राई ने दिया, जबकि तुलसी गौतम ने दोनों सम्मानित व्यक्तित्वों का परिचय प्रस्तुत किया।

यह भी पढें   असार के तीसरे सप्ताह से सुकुमवासियों को लालपुर्जा वितरण शुरू होगा

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed