Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार तथा जेनजी बीच के सम्झौता का मसाैदा (ड्राफ्ट) तैयार

 

काठमाडौँ ।

सरकार तथा जेनजी बीच के सम्झौता का मसाैदा (ड्राफ्ट) तैयार हाे गया है । मंगलबार जेनजी प्रतिनिधि, गृह मन्त्रालय तथा कानुन मन्त्रालय के प्रतिनिधि के बीच सम्झौता का मसाैदा तय हाेने की जानकारी  जेनजी अभियन्ता सुदन गुरुङ ने दी है ।

सम्झौता का अन्तिम ड्राफ्ट काे  अनुमोदन कर हस्ताक्षर के लिए तैयार किया गया है । विभिन्न चरण की बातचीत के बाद तैयार किये गये इस सम्झौता में कल अन्तर्राष्ट्रीय मानवअधिकार दिवस के अवसर पर औपचारिक रूप में हस्ताक्षर किया जाएगा ।

यह भी पढें   लेन-दखलअंदाजी में बालेन और भविष्यद्रष्टा बुद्धछिरिङ : सी.एन. थारू, आर.के. तामाङ

सम्झौता पत्र में हस्ताक्षर समारोह में प्रधानमन्त्री की भी उपस्थिति रहेगी । इस सम्झौता का मुख्य उद्देश्य गत भदौ २३ एवं २४ गते हुए जेनजी आन्दोलन काे औपचारिक तथा संस्थागत स्वरूप प्रदान करना है । यह जानकारी अभियन्ता प्रसुज मैनाली ने दी है।

जेनजियाें ने सरकार के समक्ष अपनी मांग समावेश कर विभिन्न बिन्दु पर सम्झौता की मांग करते आ रहे हैं । इससे पहले सरकार तथा जेनजी प्रतिनिधियाें के बीच सहमति नहीं हाेने के कारणा  सम्झौता संभव नहीं हाे पा रहा था ।

यह भी पढें   बाढ़ प्रभावित नुवाकोट और रसुवा जाने वाली टीम को ओली का निर्देश

आज जेनजी अगुवा सुदन गुरुङ प्रधानमन्त्री कार्की से मिलने प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् के कार्यालय, सिंहदरबार में पहुँचे थे ।

भेट में  गुरुङ सरकार तथा जेनजी के बीच हाेने जा रहे सम्झौता के प्रगति बारे में दिलचस्पी व्यक्त की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com