Tue. Oct 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेतृ पाण्डे ने अध्यक्ष ओली को दिया सुझाव…वो तीसरी बार अध्यक्ष नहीं बनें

 

काठमांडू, मंसिर २३ – नेकपा एमाले की नेतृ विन्दा पाण्डे ने अध्यक्ष केपी ओली को सुझाव दिया है कि वो तीसरी बार अध्यक्ष नहीं बनें । एमाले के ११ वें महाधिवेशन के संदर्भ में मंगलवार आयोजित अन्तरसंवाद कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने यह बात कही । साथ ही उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि महाधिवेशन के अंतिम समय में अध्यक्ष ओली एक नए चेहरे को सामने लाएंगे ।
‘अभी भी ५ दिन बांकी है, मेरी अपेक्षा है कि जब हम ११ वेँ महाधिवेशन के नोमिनेशन करने के तह तक पहुँचेंगे, केपी कॉमरेड मैं अब अवकाश लूंगा, अब कोई और साथी नेतृत्व करेंगे और मैं साइड में बैठूंगा, पद छोड़ने का मतलब पार्टी छोड़ना नहीं है ।’
उन्होंने कहा, “पद छोड़ने का मतलब है साइड या बगल में बैठना और अपने पीछे वालों को सलाह देना । लोकतंत्र में, उसमें भी खासकर इस राजनीतिक क्षेत्र में, सलाह देना भी बहुत जरुरी हैं ।”
उन्होंने कहा कि नेपाली राजनीति में पीछे से नेतृत्व का मार्गदर्शन करने की अब तक कोई मान्यता नहीं है, इसलिए उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया है कि अध्यक्ष ओली इसकी मान्यता स्थापित करेंगे।
इसी तरह उन्होंने इस बात का भी स्मरण करवाया कि ओली ने ही नेतृत्व के लिए दो कार्यकाल और ७० वर्ष की आयु सीमा लागू की थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com