चन्द्र भण्डारी ने की घोषणा..देंगे कांग्रेस सभापति पद के लिए उम्मीदवारी
काठमांडू, मंसिर २४ – नेपाली कांग्रेस के नेता चन्द्र भण्डारी ने पार्टी के १५ वें महाधिवेशन में सभापति पद में उम्मीदवारी देने की घोषणा की है । उन्होंने बुधबार सामाजिक संजाल फेसबुक द्वारा पार्टी सभापति के लिए उम्मीदवारी देने की घोषणा की है ।
भण्डारी ने लिखा है कि ‘मेरे दोस्तों की जिज्ञासा पर मेरी धारणा । नेपाली कांग्रेस के १५वें महाधिवेशन में सभापति पद के प्रति मेरी आकांक्षाएं स्पष्ट है, और मेरा दृष्टिकोण भी उतना ही निर्धारित। ’
उनका कहना है कि – देश जनता, प्रजातंत्र के हित और संगठन की आवश्यकता अनुसार मैं आगे बढ़ने को तैयार हूँ । नेता भण्डारी ने अपने दोस्तों के सुझाव, समय की मांग और राजनीतिक बाजार का सम्मान करते हुए अपने कदम बढ़ाने का भी जिक्र किया है ।

