Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर में प्रधानमन्त्री को काला झण्डा भी

 

janakpur-me-kala-Jhanda.pngजनकपुर, १६ जुलाई , २०१५ | जनकपुर में प्रधानमन्त्री सुशिल कोइराला को ‘मधेश अधिकार संघर्ष समिति’ (मास) व्दारा कडा सुरक्षा के बीच कल्ह  काला झण्डा दिखाया गया ।

संविधान के प्रारम्भिक मस्यौदा मधेस विरोधी है कहते हुए आन्दोलन में रहे मधेस अधिकार संघर्ष समिति सम्बद्ध युवाओं ने प्रधानमन्त्री सुशील कोइराला को जानकी मन्दिर के आगे जमकर प्रदर्शन करते हुए काला झण्डा दिखाया है ।

जनकपुर में ‘श्री राम टावर’ को उद्घाटन करने आये पि एम कोइराला ने जानकी मन्दिर में माता जानकी के दर्शन पश्चात आते वक्त युवाओं का एक समूह ने ‘प्रारम्भिक मस्यौदा मधेशी विरोधी है’ कहते हुए प्रदर्शन किया था ।

यह भी पढें   'मधेस का कैलाश' — टुटेश्वरनाथ महादेव धाम

चार दल के सहमति में मधेश विरोध संविधान जबरदस्ती लाना चाहता है । अगर यह संविधान आया तो मधेश में फिर से २०६२।०६३ से भी बडा आन्दोलन होगा चेतावनी भी दिया है ।

इससे पहले ‘मास’ ने मधेशी को कैसा संविधान चाहिए ‘अन्तरक्रिया, छलफल’ सहित का कार्यक्रम कर चुका है । मास ने जनक चौक पर शंख बजा कर आन्दोलन का ‘शंखघोष’ पुतला दहन सहित का कार्यक्रम कर चुका है ।kala.png1

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com