Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीतिक अस्थिरता के कारण विदेशी हस्तक्षेप बढा है : जनकपुर में प्रधानमन्त्री कोईराला का हिंदी में भाषण

 

j1कैलास दास,जनकपुर, असार ३० । प्रधानमन्त्री सुशिल कोईराला ने कहा है कि विगत के परिवर्तन तथा उपलब्धीओं को रक्षा करने के लिये ही संविधान आऐगा । संघीयता बिना संविधान नही आने का उन्होने दावा  किया ।

जनकपुर के राम चौक में निर्मित ‘श्रीराम टावर’ को बुधवार उद्घाटन करते हुए उन्होने मधेशी, दलित, जनजाती, अल्पसंख्यक, मुश्लिम का अधिकार सुनिश्चित होने जैसा ही संविधान आऐगा और उसके लिए मधेशवादी दल सहित परिवर्तनकारी शक्तिआें से वार्ता, सम्वाद कर सहमति में ही सभी की भावना को कदर होने जैसा संविधान आऐगा ।

विगत के परिवर्तन को कोई भी शक्ति नही रोक सकता है । परिवर्तन के भावना विपरित जाने वाला स्वयं समाप्त हो जाऐगा । उन्होने यह भी कहा कि संविधान किसी भी हालत में एक महिना में जारी होगा । उसके लिए मधेशवादी शक्ति और हिन्दुवादी के साथ वार्ता भी हो रहा है । अब मुल्क द्वन्द नही शान्ति और विकास देखना चाहता है । इसलिए सभी दल को एक होकर आगे आने के लिए आग्रह भी किया ।

शान्ति, स्थिरता तथा विकास के अभाव के कारण देश की युवा शक्ति बडी संख्या में विदेश जा रहे है । संविधान निर्माण के साथ देश में शान्ति और विकास होने से अपना ही देश में रोजगारी की भी सृजना होगी । १० वर्ष के भित्तर ही नेपाल में परिवर्तन होने का उन्होने दावा भी किया ।

यह भी पढें   वैशाख महीने में ७४ हजार से अधिक नेपाली नागरिक वैदेशिक रोजगार के लिए विदेश पलायन

j2प्रधानमन्त्री कोईराला ने मुल्क में राजनीतिक अस्थिरता के कारण विदेशी का हस्तक्षेप बढा है । राजनीतिक स्थिरता के लिए भी समय में संविधान आवश्यक है । जनकपुर के विकास के बारे में चर्चा करते हुए जनकपुर का सडक, नाला का हालात बहुत ही दयनीय है । साँस्कृतिक नगरी जनकपुर को विकास आवश्यक है । लेकिन जनकपुर का नही देश भर का विकास आवश्यक है । मै. चाहुँगा की देश का हरेक हिस्सा का विकास हो । हरेक नागरिक सम्पन्न बने । सब मिलकर नयाँ देश को निर्माण में लगने के लिए उन्होने आग्रह भी किया ।

उन्होन कई देशो का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि नेपाल ही एक ऐसा देश है जहाँ पर बिना क्षति के राजतन्त्र, लोकतन्त्र और संघीय लोकतन्त्र आया है । संविधान भी शीघ्र आऐगा । इससे अन्य देश को भी सिखने का मौका मिलेगें ।

प्रधानमन्त्री कोइराला प्रारम्भ में नेपाली में भाषण किया । उसके बाद हिन्दी कवि रहिम का श्लोक सुनाते हुए अधिकांश बात उन्होने हिन्दी में रखा । उन्होने भारत सरकार ने हुलाकी सडक निर्माण के लिए कह चुका है वह भी कार्य शीघ्र प्रारम्भ होगा । नेपाल का विजुली, वन जंगल तथा पानी के बारे में विशेष चर्चा किया था । उन्होने जनकपुर भिठामोड सडक खण्ड शीघ्र बनने का दावा भी किया । अन्त्य में हिन्दी में उन्होने ‘सभी को जय नेपाल’ कहने के लिए प्रेरेरित भी किया था ।

यह भी पढें   श्रम संस्कृति दवारा पर्चा दिखाते हुए संसद में प्रदर्शन

सीमाकंन और नामांकन

j3चार दलों ने लाया मस्यौदा में मधेशवादी दल ने संघीयता सहित का संविधान, नाकांकन और सीमाकंन, नागरिकता प्रकरण के विरोध में है । लेकिन प्रधानमन्त्री कोइराला ने इन सभी को एक शब्द में भी चर्चा नही किया है । उन्होने संघीयता सहित का संविधान होगा कहा परन्तु मधेशी जनता के लिए सबसे बडी समस्या रही नागरिकता प्रकरण के विषय में उन्होने कुछ नही कहा । दुसरी बात सीमाकंन और नामांकन बिना संविधान आऐगा तो विद्रोह होगा मधेशवादी दलो का अडान होने के बाद भी उन्होने इस पर किसी प्रकार का टिप्पनी नही किया ।

जानकी मन्दिर में भी प्रधानमन्त्री कोइराला

जनकपुर के ‘राम टावर’ उद्घाटन समारोह में आये प्रधानमन्त्री सुशिल कोइराला ने सबसे पहले जानकी मन्दिर में जानकी माता का दर्शन किया था । मन्दिर का महन्थ राम तपेश्वर दास ने प्रधानमन्त्री कोइराला को पूजापाठ कराया था । जानकी मन्दिर में करीब १० मिनेट पूजापाठ करने बाद उन्होने राम मन्दिर में पूजा पाठ किया । उसके बाद नेपाल राष्ट्र बैंक में खाना खाने के बाद कार्यक्रम में सहभागी हुये थे ।

यह भी पढें   संसद में अमरेश सिंह ने सरकार को दिया चेतावनी

विभिन्न संघ संस्था द्वारा ज्ञापनपत्र

जनकपुर आए प्रधानमन्त्री सुशिल कोइरालाको विभिन्न संघ संस्था ने ज्ञापन पत्र बुझाया था । जनकपुर उद्योग वाणिज्य संघ का अध्यक्ष शिवशंकर साह हिरा ने ज्ञापन पत्र बुझाते हुए यहाँ का व्यवासियक समस्या, विद्युत का समस्या, सडक, नाला सहित का समस्या के बारे में बतलाते हुए सीमाकंन, नामाकंन तथा संघीयता सहित का संविधान लाने के लिए ज्ञापन पत्र द्वारा माँग किया है ।

वैसा ही जनकपुर औषधी व्यवसायीयों ने भी ज्ञापन पत्र प्रधानमन्त्री सुशिल कोइराला को दिया था । राम जानकी मेडिकल कलेज का विद्यार्थीओं ज्ञापन पत्र देते हुए विद्यार्थी के भविष्य के साथ खेलवाड करने वालो को कारवाई की माँग की है ।

श्री राम युवा कमिटी द्वारा निर्माण किया गया श्री राम टावर उद्घाटन पश्चात वह पुनः काठमाण्डौ चले गए । कमिटी का अध्यक्ष रामबाबु साह के अध्यक्षता में हुआ उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह ने जनकपुर के विकास के बारे मे सबसे ज्यादा ध्यानाकर्षण कराया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *