आज का मौसम

काठमांडू, जेठ ६ – मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है कि नेपाल में अभी पश्चिमी हवाओं और स्थानीय हवाओं का प्रभाव है । पश्चिमी हवाओं और स्थानीय हवाओं के प्रभाव के कारण ही अभी देश के पहाड़ी और हिमाली भूभागों में साधरणतः बादल लगे हुए है । बाकी तराई के भूभागों में मौसम मुख्यतः साफ देखा जा रहा है ।
आज दिन में कोशी, मधेश, बागमती और गंडकी प्रदेश के साथ ही लुम्बिनी और कर्णाली प्रदेश के हिमाली तथा पहाड़ी भूभागों में साधरणतः बादल छाए रहेंगे । बाकी प्रदेश के हिमाली और पहाड़ी भूभागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे । बाकी तराई भूभागों में मुख्यतः साफ ही रहेगा ।
कोशी, बागमती और गंडकी प्रदेश के कुछ स्थानों में, मधेश प्रदेश के बाकी हिमाली और पहाड़ी भूभागों के कुछ स्थानों में मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है । सुदूरपश्चिम और लुम्बिनी प्रदेश के तराई भू–भागों गरमी बढ़ने की संभावना है ।
आज रात कोशी, मधेश, बागमती और गंडकी प्रदेश में साधरणतः बादल छाए रहेंगे । साथ ही बाकी पहाड़ी और हिमाली भूभागों में आंशिक बादल लगे रहेंगे । महाशाखा ने जानकारी दी है कि कोशी, मधेश, बागमती और गंडकी प्रदेश के एक–दो स्थानों में बिजली सहित हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।

