Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजा विराढ गढ पर बैष्ण्वी दुर्गा पूजा बाल भंडारा के बाद संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
ऐतिहासिक तथा पौराणिक राजा विराट गढ पर स्थापित बैष्ण्वी दुर्गा पूजा वाल भंडारा के वाद भव्यता के साथ बुधवार की रात संपन्न हो गयी।
कलास्थापन के दिन राजा विराढ गढ से गाजा बाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली गयी थी जिसमें सैकड़ों महिलाओं नेबछराजा नदी से जल भर कर दुर्गा मंदिर के प्रांगण में समर्पित किया। इस अवसर पर बगही मठ के महंत डा. सुखदेव दास महाराज द्वारा नौदिवसीय संगीतमय राम कथा का प्रवचन किया गया था। इस प्रवचन में राढ विराटपुर के अलावा आस पास के गाँवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। 19 अक्टूबर को कथा का समापन पहले प्रतियोगिता में सफल छात्रों को आयोजक समिति द्वारा मोमेंटो, ट्राफी, कलम कापी देकर सम्मानित किया गया। 20 अक्टूबर को
पूर्व प्रमुख चंदन कुमार यादव के नेतृत्व में सुखदेव जी महाराज को मिथिला का पाग, चादर , नारायण जी महाराज का तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजा विराट गढ के मंदिर के महंत दास ( उचित दास) सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।विदाई का पलभावुक था। गुरुदेव की विदाई के समय आयोजक समिति के सदस्यों ने अपने आंसुओं को रोक नही पाये। 20 अक्टूबर को ही अष्टयाम आयोजित किया गया था जिसका समापन 21 अक्टूबर को सायं में हुआ तदुपरांत बाल भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भोजन किया। दशहरा के अवसर पर राढ विराटपुर पूर्ण रूपेण भक्तिमय हो गया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com