रुस के राष्ट्रपति पुतिन पहुँचे चीन
काठमांडू, जेठ ६ – रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन मंगलवार की शाम अपने दो दिन के दौरे पर चीन पहुँचे हैं । मंगलवार की शाम जब पुतिन ने अवतरण किया तो चीन के विदेशमंत्री वांग यी ने उनका स्वागत किया । जिसमें रनवे पर आयोजित स्वागत समारोह में चीन के युवाओं ने चीन और रूस के राष्ट्रीय झंडें को लहराया । साथ ही इसमें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी समावेश था ।
अपने इस इस दौरे के दौरान पुतिन चीन के राष्ट्रपति सी चिनफिंग से उच्चस्तरीय मुलाकात करेंगे । अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के दौरे पर आए थे । और अभी पुतिन चीन के दौरे पर हैं ।
चीन के विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं के बीच रुस–चीन सम्बन्ध, व्यापार, रणनीतिक सहकार्य तथा विश्व की वर्तमान भू राजनीतिक अवस्था को लेकर विस्तृत बातचीत होगी । बताया गया है कि पुतिन चीन के प्रधानमंत्री ली कियाग से भी मिलेंगे ।
अपने चीन के दौरे से पहले ही पुतिन ने एक वीडियो संदेश जारी की थी । जिसमें उन्होंने बताया है कि रुस–चीन सम्बंध अभूतपूर्व स्तर में पहुँच चुका है । उन्होंने दोनों देश बीच आपसी विश्वास, समझदारी और समानता पर आधारित सहकार्य होने का उल्लेख किया है । पुटिन ने सार्वभौमसत्ता तथा राष्ट्रीय एकता जैसे मुद्दों को लेकर कहा कि दोनों देश एक दूसरे को समर्थन करते आए हैं । उनके अनुसार रुस और चीन राजनीति, अर्थतन्त्र, ऊर्जा आदि विभिन्न क्षेत्रों में सहकार्य का विस्तार कर रहे हैं ।
विश्लेषकों के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप के दौरे के तुरंत बाद व्लादिमिर पुतिन का बीजिंग पहुंचना इस बात का संकेत देता है कि चीन अमेरिका और रूस दोनों के साथ अपने संबंधों को संतुलित रखने की कोशिश कर रहा है ।


