मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्ण यादव आज ले रहे हैं विश्वास मत
काठमांडू, जेठ ८ – मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री कृष्ण यादव आज विश्वास मत लेने वाले हैं । इसके लिए दोपहर १ बजे प्रदेश सभा की बैठक बुलाई गई है । मधेश प्रदेश में नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी बीच नई सत्ता समीकरण बनने के बाद मुख्यमंत्री यादव आज विश्वास मत लेने जा रहे हैं । मुख्यमंत्री यादव ने गुरुवार को जनता समाजवादी पार्टी नेपाल और जनमत पार्टी के मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मंत्रिपरिषद् पुनर्गठन की थी । मंत्रिपरिषद् पुनर्गठन के साथ ही नेकपा एमाले भी सरकार में शामिल हुई है । एमाले की ओर से मोहम्मद समिम को बिना विभागीय मंत्री में नियुक्त किया है । उन्होंने गुरुवार को ही पद तथा गोपनीयता की शपथ ली है ।
मुख्यमंत्री यादव ने बताया कि प्रदेश सभा से विश्वास मत प्राप्त करने के बाद सरकार को पूर्णता दी जाएगी । अभी मधेश प्रदेश सभा में १०२ प्रदेश सभा सदस्य हैं । सरकार को बहुमत के लिए कम से कम ५२ सदस्यों के समर्थन की आवश्यक है । नई सत्ता समीकरण अनुसार सरकार को नेपाली कांग्रेस के २२, नेकपा एमाले के २४ और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के १५ सांसदों को मिलाकर कुल ६१ प्रदेश सभा सदस्यों का समर्थन है ।

