सभापति लामिछाने कोशी और मधेश प्रदेश के सांसदों से करेंगे मुलाकात
काठमांडू, जेठ ८ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के सभापति रवि लामिछाने आज कोशी और मधेश प्रदेश के सांसदों से बातचीत करने वाले हैं । काठमांडू में उपलब्ध कोशी और मधेश प्रदेश के सांसदों से सभापति लामिछाने आज बातचीत करने जा रहे हैं । पार्टी प्रवक्ता मनिष झा ने जानकारी दी है कि सांसदों से प्राप्त सलाह–सुझाव के आधार पर पार्टी सभापति लामिछाने सांसदों के साथ बातचीत करने जा रहे हैं । बाकी प्रदेश के सांसदों से वो किसी और दिन मिलेंगे ।
कोशी प्रदेश के सांसदों से आज सुबह ११ बजे से लेकर दोपहर १ बजे तक तथा मधेश प्रदेश के सांसदों से दोपहर साढ़े १ से लेकर साढेÞ ३ बजे तक संसदीय दल के कार्यालय सिंहदरबार में बातचीत करेंगे ।


