शिक्षा मंत्रालय का आग्रह आश्विन ८ और ९ को विद्यालय बंद करें
काठमांडू, आश्विन ७ – देश के विभिन्न स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए, शिक्षा तथा खेलकूद मंत्रालय ने विद्यालयों और विश्वविद्यालयों को सावधानी अपनाने का आग्रह किया है ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग और राष्ट्रीय विपद् जोखिम न्यूनीकरण तथा व्यवस्थापन प्राधिकरण के पूर्वानुमान अनुसार आश्विन ९ से लेकर ११ गते तक देशका विभिन्न क्षेत्रों भारी से अति भारी बारिश होने की सम्भावना है । उच्च पहाड़ी तथा हिमाली क्षेत्रों में बर्फबारी, तेज हवा और बिजली समेत का जोखिम बना हुआ है । इसलिए मंत्रालय ने शैक्षिक संस्थाओं को पूर्व तैयारी में जुटने का आग्रह किया है । बारिश के कारण बाढ़, भूस्खलन, डुबान तथा सड़क अवरोध की आशंका को देखते हुए मंत्रालय ने स्थानीय तहों के समन्वय कर आश्विन ८ और ९ को आवश्यकता अनुसार अवकाश देने का आग्रह किया है । मंत्रालय ने कहा हे कि विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों की सुरक्षाको ध्यान में रखकर निर्णय लिए जाएं ।
इसी तरह आश्विन ९ से लेकर ११ गते तक संचालन होने वाले सभी परिक्षाएं आवश्यकता अनुसार स्थगित करने के लिए विश्वविद्यालय तथा परीक्षा सञ्चालन करने वालें निकायों से मन्त्रालय ने आग्रह किया है । मौसम की अवस्था और स्थानीय जोखिम मूल्यांकन कर परीक्षा सञ्चालन सम्बन्धी निर्णय लेने का कहा है ।
मंत्रालय ने अपील की है कि बारिश के समय में नदी, खोला, तालाब तथा भूस्खलन के जोखिम को देखते हुए बाल बालिकाओं नहीं जाने दें ।


