भारतीय राजदूतावास द्वारा आयोजित किया गया ओडिशा नृत्य कार्यक्रम
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । बुधवार को जनकपुरधाम के मैथिली विकास कोष के सभाकक्ष में भारतीय राजदूतावास, भारतीय बाणिज्य महादूतावास द्वारा ओडिशा नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसका शुभारंभ प्रमुख अतिथि जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, भारतीय बाणिज्य महादूत देवी सहाय मीणा,प्राज्ञ राम भरोस कापड़ि भ्रमर, मैथिली विकास कोष के अध्यक्ष जीव नाथ चौधरी तथा राजर्षि जनक विश्व विद्यालय के उप कुलपति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
संध्या कुंजन मेनन दास के ग्रुप द्वारा ओडिशा नृत्य कार्यक्रम कृष्ण तथा गोपी लीला, सीता स्वयंवर,बुद्ध तथा यशोधरा संबाद तथा बंदेमातरम ओडिशा नृत्य प्रस्तुत किया गया। सही कलाकारों के भाव भंगिमा, सामूहिक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम समापन के बाद संध्या कुंजन मेनन दास तथा उनकी टीम को भारतीय बाणिज्य महादूत देवी सहाय मीणा ने सम्मानित किया।









