जोगबनी बॉर्डर पर बॉर्डर यूनिटी रन का आयोजन, बड़ी संख्या में धावकों ने लिया भाग, नेपाल से भी पहुंचे अतिथि
माला मिश्रा / वरुण मिश्रा ( जोगबनी , भारत नेपाल सीमा क्षेत्र)
शनिवार को जोगबनी बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं बटालियन द्वारा बॉर्डर यूनिटी रन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीमा पर गुब्बारे उड़ाकर, फीता काट एवं मैराथन में शामिल धावकों को समूह को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके बाद विभिन्न कैटेगरी के धावकों के समूहों को बारी-बारी से मैराथन के लिए रवाना किया गया।
मैराथन जोगबनी बॉर्डर से आईसीपी चेक पोस्ट परिसर तक आयोजित की गई। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा चिकित्सकीय सुविधा, ओआरएस सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। जोगबनी व्यापार संघ, केमिस्ट एसोसिएशन, जेनिथ पब्लिक स्कूल, जोगबनी हाई स्कूल, बालिका उच्च विद्यालय , नोबेल नवल एकेडमी , अमोना प्लस टू स्कूल , मारवाड़ी युवा मंच , मारवाड़ी महिला मंच , जोगबनी व्यापार संघ सहित कई शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मैराथन के समापन के बाद आईसीपी चेक पोस्ट परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान जेनिथ पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। एसएसबी द्वारा आयोजित मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एसएसबी पूर्णिया मुख्यालय के उपमहानिरीक्षक राजेश टिक्कू, अररिया डीएम बिनोद दुहन ,
एसपी अंजनी कुमार, लैंड पोर्ट प्रबंधक रत्नाकर यादव, कमांडेंट शाश्वत कुमार , जोगबनी कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार, फारबिसगंज डीएसपी मुकेश कुमार साहा, नरपतगंज विधायक देवेंती देवी, जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षद रानी देवी, उनके प्रतिनिधि रोहित यादव, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, जेनिथ पब्लिक स्कूल के निदेशक खुर्शीद खान, कमल तापड़िया , प्रभात सिंह, खुशबू दुबे, मनोज साह , संजय कुमार, मंटू भगत , भीम राय , पंकज अग्रवाल , प्रकाश चंद्र विश्वास नेपाल से विराटनगर का मेयर नागेश कोइराला , हरि सत्संग समिति नेपाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीखमचंद्र सरल , महेश स्वर्णकार , राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने आईसीपी परिसर में बॉर्डर यूनिटी रन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में एकता, स्वास्थ्य और जनभागीदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह, मानव तस्करी जैसी कृत पर अंकुश लगाने सहित अन्य गतिविधियों की रोकथाम को लेकर
जनजागरूक करना था।



