एमाले महाधिवेशन – नई कार्यसमिति के लिए चुनाव आज..विद्युतीय वोटिंग मशीनों का प्रयोग
काठमांडू, पुष १ – नेकपा (एमाले)के ११ वें महाधिवेशनअन्तर्गत नई कार्यसमिति के चुनाव के लिए आज मतदान होने जा रहा है । मध्याह्न १२ बजे से लेकर शाम ६ बजे तक मतदान के लिए समय तय किया गया है ।
एमाले ने जानकारी दी है कि मतदान के लिए ८० विद्युतीय वोटिंग मशीनों का प्रयोग किया जाएगा । १० विद्युतीय वोटिंग मशीनों कोबैकअपके तौर पर रखा जाएगा ।
एमाले ने गत गुरुवार को विद्युतीय वोटिंग मशीन प्रयोग के लिए समझौता किया था । शुक्रवार विद्युतीय वोटिंग मशीन एमाले पार्टी कार्यालय च्यासल में रखा गया जहाँ नमुना वोटिंग की गई थी । महाधिवेशन में १९ पदाधिकारियों के लिए ४२ लोगों ने उम्मीदवारी दर्ता की है । अध्यक्ष पद में केपी शर्मा ओली और ईश्वर पोखरेल बीच प्रतिस्पर्धा हो रही है ।


