एमाले महाधिवेशन – आज मतदान रातभर जारी रहेगा
काठमांडू, पुस २ – नेकपा (एमाले) के ११ वें राष्ट्रीय महाधिवेशन अन्तर्गत आज रातभर मतदान होने वाला है । चुनाव आयोग के अध्यक्ष विजय सुब्बा के अनुसार मतदान कल सुबह ८ बजे तक सम्पन्न होने का अनुमान किया है ।
महाधिवेशन अन्तर्गत अध्यक्ष में वर्तमान अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीच प्रतिस्पर्धा हो रहा है । इसी तरह अन्य विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा हो रहा है ।
चुजाव आयोग ने जानकारी दी है कि मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित और शान्तिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रही है । सुबह साढे ९ बजे से शुरु हुए मतदान में हाल तक करीब १५ सौ से ज्यादा मत गिर चुके हैं ।

