Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत सरकार के सहयोग से धनुषा में अत्याधुनिक विद्यालय भवन का उद्घाटन

 

कैलास दास, जनकपुरधाम, 4 पुष।
धनुषा जिले के मुखियापट्टी मुसहरनिया गांवपालिका–तुलसियाही जब्दी स्थित श्री वैद्यनाथ देवनारायण जनता माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन का एक औपचारिक समारोह के बीच उद्घाटन किया गया।

भारत सरकार के चार करोड़ रुपये से अधिक के सहयोग से निर्मित इस विद्यालय भवन का उद्घाटन वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्यदूत देवी सहाय ‘मीना’ ने किया।

नवनिर्मित भवन में रसायनशास्त्र, भौतिकशास्त्र तथा कंप्यूटर प्रयोगशालाओं सहित 37 अतिरिक्त कक्षाएँ, पुस्तकालय, शिक्षक एवं कर्मचारी कक्ष, प्रधानाध्यापक कक्ष, बैठक कक्ष तथा बालमैत्री शौचालयों की व्यवस्था की गई है। इससे विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण उपलब्ध होने की अपेक्षा की गई है।

यह भी पढें   बाजारवाद की चकाचौंध में, कहीं खो न जाए बचपन की मासूमियत ?

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए महावाणिज्यदूत मीना ने कहा कि बच्चों और विद्यार्थियों के लिए प्रभावी शिक्षण सुविधाएँ तथा अनुकूल शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने यह सहयोग प्रदान किया है। उनके अनुसार यह विद्यालय भवन भारत–नेपाल विकास सहयोग के अंतर्गत भारत सरकार के अनुदान से 3 करोड़ 70 लाख रुपये की निविदा लागत पर उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (HICDP) के तहत निर्मित किया गया है।

यह भी पढें   डा. शशांक कोइराला ने पूर्णबहादुर खड्का को दिया निमंत्रण

महावाणिज्यदूत मीना ने बताया कि उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाएँ भारत–नेपाल विकास साझेदारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। विद्यालय, कॉलेज, अस्पताल, जल निकासी, नदी तटबंध प्रबंधन जैसे नेपाल सरकार के प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्रों में जमीनी स्तर से आधारभूत संरचना के विस्तार के उद्देश्य से इन परियोजनाओं को कार्यान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएँ नेपाल सरकार के साथ समन्वय में जनता के जीवन स्तर में सुधार और समग्र विकास में योगदान देने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ाई जा रही हैं।

यह भी पढें   रोलपा में हुये भूस्खलन में 2 लोगों की मौत , 10 लोग लापता , 2 लोग घायल

गांवपालिका अध्यक्ष जयकुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न उद्घाटन समारोह में संविधान सभा सदस्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष कविन्द्रनाथ ठाकुर, शिक्षा विकास तथा समन्वय इकाई धनुषा के प्रमुख चेत कुमार पोखरेल सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंत में गांवपालिका अध्यक्ष जयकुमार यादव ने भारतीय महावाणिज्यदूत मीना को कौशेली, सम्मान पत्र सहित अन्य प्रतीकों के माध्यम से सम्मानित किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com