मधेश प्रदेश– सभामुख का चुनाव आज
काठमांडू, पुस ६ – मधेश प्रदेश सभा में रिक्त सभामुख पद के लिए आज चुनाव हो रहा है । मंसिर ३ गते को पद की गरीमा अनुरुप आचरण नहीं कर रहे हैं, यह कहते हुए सात दलीय गठबंधन ने सभामुख रामचन्द्र मण्डल को दो तिहाई बहुमत से हटा दिया था । यह पद अभी तक रिक्त था और आज नए सभामुख का चुनाव किया जा रहा है ।
मधेश प्रदेश सभामुख के लिए दो लोगों ने उम्मीदवारी दी है । नेकपा एमाले से प्रदेश सांसद त्रिलोकी प्रसाद और सात दलीय गठबंधन से जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के प्रमुख सचेतक रामआशीष यादव ने उम्मीदवारी दर्ता की है ।
आज दोपहर १ बजे होने वाली प्रदेशसभा बैठक में सभामुख चुनाव करें, यह प्रस्ताव निर्णयार्थ प्रस्तुत करने की कार्यतालिका है ।


