मिराज समूह का आज से देशव्यापी आन्दोलन की घोषणा
जेनजी मिराज ढुङ्गाना समूह ने देशव्यापी आन्दोलन करने की घोषणा की है । ढुङ्गाना ने आज से देशव्यापी शान्तिपूर्ण आन्दोलन की घोषणा की है ।
आज ११ बजे काठमान्डू स्थित माइतीघर मण्डला में उपस्थित होने का आह्वान किया है । सर्वपक्षीय सरकार गठन की माग करते हुए आन्दोलन घोषणा की बात ढुङ्गाना ने कही ।
कल हुए पत्रकार सम्मेलन में ढुङ्गाना ने कहा कि जेनजी आन्दोलन को धोखा दिया गया है । उन्होंने सुशीला कार्की नेतृत्व सरकार के असफल होने का दावा भी किया

