Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडो नेपाल मैत्री पुल के पास ऑटो रिक्शा एवं तांगा चालकों के साथ सीमा सुरक्षा संबंधी संवाद कार्यक्रम

 

बीरगंज, 06 पौष। बीरगंज,नेपाल में इंडो नेपाल मैत्री पुल के पास ऑटो रिक्शा एवं तांगा चालकों के साथ सीमा सुरक्षा संबंधी संवाद कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सीमा क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण तथा शांति–सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में चालकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल, 13 नंबर गण बीरगंज के एसपी पुरन चंद भट्ट ने कहा कि सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों, विशेष रूप से ऑटो रिक्शा और तांगा चालकों का सहयोग अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि चालक रोज़ाना सीमा क्षेत्र में आवागमन करते हैं, इसलिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा निकायों को देना आवश्यक है।

यह भी पढें   प्रधान न्यायाधीश शर्मा तथा नेपाल प्रहरी के आइजीपी कार्की के बीच मुलाकात

इसी तरह सामुदायिक पुलिस सेवा केंद्र आदर्शनगर के अध्यक्ष प्रकाश खेतान ने कहा कि सुरक्षा निकायों और नागरिकों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग बढ़ाने में ऐसे संवाद कार्यक्रम प्रभावी होते हं। उन्हंने समुदाय की सक्रिय भागीदारी से ही स्थायी शांति और सुरक्षा संभव होने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बीरगंज भंसार के डीएसपी पुरुषोत्तम भंडारी की उपस्थिति रही। इसके अलावा पत्रकार अभिलाष गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता पिया सिंह,प्रसिद्धि आनंद सिंह,प्रभात आनंद सिंह,संजय शर्मा,सुष्मिता यादव तथा सामुदायिक पुलिस सेवा केंद्र आदर्शनगर के पदाधिकारियों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही। सामाजिक कार्यकर्ता पिया सिंह ने कहा कि ऑटो चालक,तांगा चालक रोजाना रोजाना लोगों को ले जाते हैं,उनकी भी नजर रहती है।ये लोग प्रशासन के सहयोग में संदिग्ध लोगों की पहचान करने में मदद कर सकते हैं।श्रीमती सिंह ने चालकों से कहा कि यातायात नियमों का पालन भी करने में प्रशासन का सहयोग करें।

यह भी पढें   जीकेसी की नई ग्लोबल वर्किंग कमिटी घोषित: नेपाल सहित कई देशों और भारतीय राज्यों को मिली जिम्मेदारी

संवाद कार्यक्रम में 100 से अधिक ऑटो रिक्शा एवं तांगा चालकों ने भाग लिया। प्रतिभागी चालकों ने सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रश्न रखते हुए सुरक्षा निकायों से सीधे संवाद का अवसर मिलने पर कार्यक्रम को उपयोगी और समयानुकूल बताया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com