Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेनजी आंदोलन के बाद भारत नेपाल के सम्बन्ध पर एक दिवसीय परिचर्चा का हुआ आयोजन

 

हिमालिनी प्रतिनिधि विराटनगर । जेनजी आंदोलन के बाद भारत नेपाल के सम्बन्ध पर एक दिवसीय परिचर्चा का कार्यक्रम लक्षमिनिया युवा क्लब के द्वारा विराटनगर स्थित नेपाल पत्रकार महासंघ के सभा भवन मे आयोजित की गयी, आयोजित कार्यक्रम का अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष नितेश साह ने किया तो प्रमुख अतिथि के रूप मे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जयराम यादव मौजूद थे तो विशिष्ट अतिथि के रूप मे अररिया नगर परिषद के उप मेयर गौतम साह उपस्थित थे, आयोजित कार्यक्रम मे वक्ता के द्वारा जेनजी आंदोलन के बाद नेपाल मे बदल रही परस्थिति पर चर्चा किया तो वक्ता के द्वारा नेपाल मे चीन के नागरिक के द्वारा मधेश कि बेटी कि तस्करी का मुद्दा उठाते हुए कहा की चीन की नजर अब मदेश मे है जिसके बाद तराई इलाके की बेटियों की तस्करी बढ़ी है जो कही न कही भारत नेपाल के बेटी रोटी के सम्बन्ध पर असर पड़ने की बात कही ।
धार्मिक अभियंता पत्रकार कौशल निरौला ने बांग्लादेश की घटना पर गहरी चिंता ब्यक्त करते हुए कहा की भारत नेपाल की खुली सीमा है इसको लेकर नेपाल के नागरिक होने के नाते इसी मंच से भारत सरकार से मांग करते है की नेपाल मे किसी तरह के घुसपैठि न हो पाए वही श्री हरी सत्संग समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीखम चंद सरल ने दो देश के मित्रता पर चर्चा किया तो रस्वपा नेता बीरेंद्र साह ने कहा की भारत ही हमरा पडोसी है लेकिन समय समय पर भारत के तरफ से कुछ नेता के द्वारा नेपाल को छोटा दिखाने का प्रयास किया जाता है। प्रमुख रूप से नेपाली कांग्रेस कोशी प्रदेश का कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता , सुस्मिता ठाकुर, राजकुमार यादव, अनिल ठाकुर, अभिषेक साह, आभा अनुपमा, महेश साह स्वर्णकार, राजेश कुमार शर्मा, सहित दर्जनों नेताओं ने अपने विचार रखे वही क्लब के सदस्य कार्यक्रम के ब्यवस्थापन मे जुटे रहे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *