रास्वपा ने किया स्पष्ट …चुनाव में लेंगे भाग
काठमांडू, पुस ७ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) सभापति रवि लामिछाने सहित शीर्ष नेताओं ने प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के साथ हुई मुलाकात में यह स्पष्ट किया कि फागुन २१ गते जो चुनाव होने वाले हैं उसमें रास्वपा भाग लेगी ।
रविवार की शाम प्रधानमंत्री निवास बालुवाटार में रास्वपा के नेताओं ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की ।
मुलाकात में भाग लेने वाले एक नेता के अनुसार आगामी फागुन २१ गते को होने जा रहे चुनाव को लेकर ही विचार विमर्श हुए ।
बैठक के बाद जानकारी देते हुए रास्वपा नेता सोविता गौतम ने कहा कि पार्टी सभापति की जिम्मेदारी में लामिछाने की लौट आए हैं । प्रधानमंत्री के साथ हुए मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि जेन जी के साथ हुए समझौता कार्यान्वयन के विषय में भी बातचीत हुई । उन्होंने यह भी कहा कि – चुनाव को लेकर भी बहुत सी बातें हुई और भाद्र २३ और २४ गते की घटना के बारे में भी बातें हुई । युवा पुश्ता को लेकर भी बातें हुई । प्रतिनिधि सभा के चुनाव में जेन जी युवाओं की प्रतिनिधित्व कराने के विषय में भी बात हुई । इसके साथ ही रास्वपा के नेताओं ने स्पष्ट किया कि वो चुनाव में भाग लेंगे ।

