त्रिवि का ५१ वां दीक्षांत समारोह आज.. १६ हजार से ज्यादा विद्यार्थी होंगे दीक्षित
काठमांडू, पुस १० – त्रिभुवन विश्वविद्यालय का ५१ वां दीक्षांत समारोह आज (गुरुवार) किया जा रहा हैं । विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रा डा दीपक अर्याल ने जानकारी दी कि विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार आज नोबेल पुरस्कार विजेता को प्रमुख अतिथि बनाया जा रहा है । समारोह में नोबेल पुरस्कार विजेता जापानी प्राध्यापक ताकाआकी काजिता प्रमुख अतिथि के रूप में सहभागी होंगे । टोकियो विश्वविद्यालय में आबद्ध उन्हें सन् २०१५ में भौतिक शास्त्र की ओर से नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया था ।
उपकुलपति प्रा डा अर्याल ने जानकारी दी कि दीक्षांत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है । मंडप निर्माण, दीक्षित विद्यार्थी और अभिभावकों के बैठने के लिए कुर्सियों का भी इंतजाम कर लिया गया है ।
प्रा डा अर्याल ने जानकारी दी है कि इस बार त्रिवि के १६ हजार ३०० से ज्यादा विद्यार्थी दीक्षित होंगे । दीक्षांत समारोह में विद्यार्थी और अभिभावक सहित ४१ हजार व्यक्ति भाग लेंगे । विश्वविद्यालय से स्नातक, स्नातकोत्तर, दर्शनाचार्य और विद्यावारिधि तह को मिलाकर ८९ हजार १९१ विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं । जिसमें से १६ हजार ३८० विद्यार्थियों ने दीक्षान्त समारोह में भाग लेने के लिए निवेदन दिया था ।
कार्यक्रम में विभिन्न संकाय तथा तह की परीक्षा में उत्कृष्ट नतिजा हासिल करने वाले ११ छात्रा तथा १४ छात्र पदक प्राप्त करेंगे । त्रिवि से इस बार मानविकी के १४ हजार ८५१, व्यवस्थापन से ४३ हजार ६१०, कानून के दो हजार ३३५ और शिक्षा की ओर से १६ हजार ४६७ ५ छात्र उत्तीर्ण हुए हैं ।

