Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जेनजी को एकजुट करने की जिम्मेदारी रक्षा बम को

 

काठमांडू, २५ दिसम्बर । काठमांडू महानगर के मेयर बालेन शाह ने जेनजी प्रतिनिधियों को एकजुट करने की जिम्मेदारी रक्षा बम को सौंपी है । आगामी २१ फागुन को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव में जेनजी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेयर शाह ने नेपाल जेनजी फ्रंट की संयोजक रक्षा बम को यह जिम्मेदारी दी है । अपने सहयोगी कुमार व्यञ्जनकार के ललितपुर स्थित कुपंडोल आवास में हुई चर्चा के बाद मेयर बालेन ने रक्षा बम सहित विभिन्न व्यक्तियों से राजनीतिक संवाद किया था । इसी संवाद के बाद रक्षा बम को जेनजी प्रतिनिधियों को संगठित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई ।
मिले दायित्व को लेकर जेनजी की अग्रणी नेता रक्षा बम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेयर बालेन शाह के गणतंत्र और संघीय व्यवस्था के पक्ष में स्पष्ट रूप से खड़े होने के बाद वह उनके साथ काम करने के लिए तैयार हुई हैं । मेयर बालेन के बुलावे पर चर्चा में शामिल हुई रक्षा बम ने बताया कि वह पार्टी के भीतर रहकर देश विकास के लिए बालेन को सहयोग देने को तैयार हैं । चर्चा के दौरान मेयर बालेन ने साथ मिलकर काम करने का प्रस्ताव रखा था ।
इसके बाद रक्षा बम ने मेयर बालेन की राजनीतिक और वैचारिक सोच को लेकर जिज्ञासा भी रखी । बालेन से मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा, “मैंने वैचारिक स्पष्टता की बात की थी । संघीयता, संविधान और लोकतंत्र को लेकर उनका दृष्टिकोण क्या है, यह पूछा था । उनका विचार हमारे जैसा ही पाया । आगे की यात्रा तो लंबी दौड़ जैसी है ।”
मेयर बालेन को लेकर इससे पहले यह चर्चा होती रही थी कि वह गणतंत्र और संघीयता के विरोधी हैं और कई लोग उन्हें राजतंत्र समर्थक मानते थे । जेनजी नेता रक्षा बम ने भी इस विषय पर स्पष्टता चाही थी । लेकिन जब बालेन ने स्वयं को संघीयता और गणतंत्र का समर्थक बताया, तब रक्षा बम उनके प्रस्ताव के लिए सहमत हुईं ।
चुनाव नजदीक आते ही मेयर बालेन शाह ने राजनीतिक गतिविधियाँ तेज कर दी हैं । इसी क्रम में वह रवि लामिछाने और कुलमान घिसिङ जैसे व्यक्तित्वों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *