Thu. Jan 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में विराट ट्रेड एक्सपो का अर्थमंत्री ने किया उद्घाटन 

माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल  ।विराटनगर में मोरंग उद्योग व्यापार संघ के बैनर तले आयोजित 11 दिवसीय विराट ट्रेड एक्सपो का संघीय अर्थमंत्री रामेश्वर प्रसाद खनाल ने उद्घाटन किया । उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक्सपो का संचालन के लिए आयोजक का प्रशंसा करते हुए कहा

नेपाल में जेन जी आंदोलन के बाद धीमी पड़ चुकी आर्थिक गतिविधियों को पुनर्जीवित किया जाना सराहनीय कदम है । कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को निजी क्षेत्र पर भरोसा करके ही मजबूती मिलेगी, न कि उसे संदेह की नजर से देखकर। उन्होंने कहा कि संकट के समय में निजी क्षेत्र का स्वयं आगे बढ़ना सकारात्मक बात है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा उद्यमियों को प्रोत्साहित करेगी। उद्घाटन समारोह को संघ का अध्यक्ष अनुपम राठी , एक्सपो संयोजक अमित शारडा , कोशी प्रदेश के पर्यटन , वन तथा वातावरण मंत्री सदानंद मंडल सहित अन्य मंचासिन अतिथियों ने भी संबोधित कर अपने अपने विचार रखे । आयोजक के द्वारा बताया गया बुधवार को एक्सपो मेला का पहिल दिन करीब दस हजार लोगों ने अवलोकन किया ।एक्सपो मेला में नेपाल , भारत , पाकिस्तान , बांग्लादेश के व्यापारियों में अपने उत्पादन का स्टाल लगाया है । एक्सपो में देर संध्या कुटुंब ब्यांड , इन्द्रकला राई का प्रस्तुति पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच सांस्कृतिक संध्या का लुफ्त उठाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *