Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत मैत्री युवा संघ के  अन्तरक्रिया कार्यक्रम में पर्यटन संबंधी चर्चा 

 

माला मिश्रा (जोगबनी विराटनगर सीमा क्षेत्र) । कोशी प्रदेश के पर्यटन वन तथा वातावरण मंत्री सदानंद मंडल  ने कहा कि पर्यटन वर्ष में अधिक से अधिक पर्यटक को लाने का लक्ष्य है जिसका प्रचार प्रसार सहित विभिन्न कार्यक्रम चल रहा है । श्री मंडल नेपाल भारत मैत्री युवा संघ द्वारा विराटनगर में आयोजित , पर्यटन क्षेत्र गतिहीन , अन्तक्रिया  कार्यक्रम में बोल रहे थे । पर्यटन वर्ष में अधिक से अधिक धार्मिक श्रद्धालु कैसे पहुंचे इसके लिए कार्य किया जा रहा है । भारत नेपाल के बीच सदियों से बेटी रोटी का संबंध है । हमारा भेष भूषा , रहन सहन , धर्म संस्कृति एक जैसा है यह कारण है कि नेपाल भ्रमण करने बाला सबसे अधिक पर्यटक भारतीय है । उन्होंने आयोजक का प्रशंसा किया कहा इस तरह के कार्यक्रम से भारत नेपाल का संबंध और भी मजबूत होगा । कार्यक्रम का अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मोहम्मद नसरुल ने किया वही संचालन विकास मंडल कर रहे थे । इस अवसर पर नेपाल कांग्रेस का कोशी प्रदेश का कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता , जसपा नेता राजकुमार यादव , उमेश यादव , बीरेंद्र साह , कोशी पर्यटन वर्ष निर्देशन समिति के सह संयोजक भवेश श्रेष्ठ जोगबनी से पहुंचे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का प्रदेश महासचिव अजय कुमार दुबे उर्फ खुशबू , सामाजिक कार्यकर्ता मो बद्दू , गुड्डू सिंह , जावेद खान सहित दोनों देश के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *