बंगलादेश में हिन्दू युवक की हत्या के बिरोध में निकाली गयी रैली में हजारों लोगो ने लिया भाग

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । बंग्लादेश में कट्टरपंथी द्वारा एक हिन्दू युवक को बीभत्स तरीके से हत्या के बिरोध में गुरुवार को जानकी मंदिर से जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव के नेतृत्व मेंविशाल बिरोध रैली निकाली गयी। कड़ाके ठंढ के बाबजूद हजारों लोगों ने भाग लिया। रैली जनकपुरधाम के बिभिन्न मार्गो से गुजरी। रैविश्व हिन्दू परिषद धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह सहित सभी मठ मंदिरों के साधु -संत, विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता, नेपाल हिन्दू स्यंसेवक तथा आम नागरिको की सहभागिता थी। रैली में शामिल लोग बंगलादेश तथा यूनूस सरकार मुर्दाबादतथा बंगलादेशी तथा रोहिंग्या को सरकार नेपाल से भगाओ जैसे नारा रैली में शामिल लोग लगा रहे थे।


