Wed. Aug 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंडे की कीमतों में बढ़ोतरी

 

काठमांडू, सावन ६ – एकबार फिर अंडे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई हैं । ‘बर्डफ्लू’ के कारण से अंडे की कीमतें गिर गई थी । लेकिन अब फिर बढ़ने लगी है । अंडे के उत्पादन में कमी आ रही है लेकिन मांग में वृद्धि हो रही है जिसके कारण इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है ।
नेपाल लेयर्स कुखुरापालक संघ का कहना है कि –बड़े बड़े फार्मो के मूल्यों को देखते हुए बाजार मूल्य तय करती है । संघ के अनुसार आज से बड़े अंडों के प्रति क्रेट (३०अंडे) की कीमत४५० रुपये से बढ़कर ५०० हो गई है । इसी तरह मध्यम अडों के प्रति क्रेट ४२० रुपये से ४७० पहुँच गई है । छोटे अंडे रु ४१५ पहुँच गई है । सभी प्रतिक्रेट में ५० रुपये की बढ़ोतरी हूई है ।
संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष विनोद पोखरेल का कहना कि अंडों की मांग बढ़ रही है जिसके कारण मूल्य में वृद्धि हो रही है । उनके अुसार दैनिक ४५ लाख के आसपास अण्डा उत्पादन होता है लेकिन वर्डफ्लू के कारण यह घटकर २८ लाख के आसपास आ गया है । जेठ के अंतिम में एक क्रेट (३० अंडे) ५५० रुपये में खरीदी जा रही थी । अभी कम होकर ४५० रुपये में आ चुकी थी ।

यह भी पढें   देश के कुछ जिलों में बाढ़ का खतरा

लेकिन अध्यक्ष पोखरेल का कहना है कि मूल्य में तो बढ़ोतरी हो गई है फिर भी इससे किसान को कोई लाभ नहीं हो पा रहा है । उनका जो लागत है वह उन्हें नहीं मिल रहा है । उन्हें अब जाकर एकबार फिर आशा है कि लागत मिल जाएगी । बर्डफ्लू के कारण किसानों को बहुत नुकसान उठाना पड़ा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com