प्रधानमंत्री बालेन तथा नेपाल हस्तकला महासंघ के प्रतिनिधियों के बीच मुलाकात
काठमांडू, सावन ६ – प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह (बालेन) आज नेपाल हस्तकला महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करने वाले है । प्रधानमंत्री के सचिवालय के अनुसार नेपाल के हस्तकला, उसका विस्तार और प्रवद्र्धन करने उद्देश्य से महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ सिंहदरबार स्थित प्रधानमंत्री तथा मंत्रिपरिषद् के कार्यालय में अब से कुछ ही देर बाद शुरु होने वाली है ।
इस बैठक में महासंघ के अध्यक्ष रविन्द्र शाक्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजमान बज्राचार्य, उपाध्यक्ष किरणकुमार स्थापित, सलाहकार विकास रत्न ढाक्वा और शीर्ष निर्यातकर्ता महेश्वर श्रेष्ठ शामिल होंगे ।


