Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु जिला युवा संजाल में यादव

 
दिलीपकुमार यादव
दिलीपकुमार यादव

दिलिप कुमार यादव । कपिलवस्तु,साउन २,जिला युवा संजाल कपिलवस्तु के चौथे अधिवेशन में कपिलवस्तु नगारपलिका के हॉल में सम्पन्न हुआ । प्रमुख जिला अधिकारी अब्दुल कलाम खाँ प्रमुख अतिथि थे और विशिष्ट अतिथि स्थानीय विकास अधिकारी थे । प्रहरी उपनिरीक्षक विक्रम गुरुङ्ग, गैर सरकारी संघ के उपाध्यक्ष जयप्रकाश पाण्डेय आदि की उपस्थिति में सम्पन्न खुला सत्र की अध्यक्षता जिला युवा संजाल के अध्यक्ष राजु पाण्डेय ने किया था । खुला सत्र में बोलते हुए पाण्डेय ने पहले जिला युवा संजाल का विघटन किया । बन्द सत्र में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिलिप कुमार यादव ने ३३ मत पा्रप्त किया और अध्याक्ष पद के लिए निर्बाचित हुए । यादव के प्रतिद्धवन्धी अमर पौडेल ने २३ मत और रामनिवास कुर्मी ने १२ मत प्राप्त किया । सचिव पद के उम्मीदवार अभिनास शुक्ला ने २४ मत प्राप्त किया और सचिव पद में निर्वाचित हुए । शुक्ला के प्रतिद्धन्दी निरहु यादव ने १७, भिम थापा १३, शार्मिला यादव ८ और मिन बहादुर थापा ने २ मत प्राप्त किया । कोषाध्याक्ष पद के उम्मीदवार सिमा यादव ने ४२ मत प्राप्त कर पद के लिए निर्वाचित हुई । उनके प्रतिद्धन्दी अस्मिता घिमिरे ने १७ मत प्राप्त किया। उपाध्याक्ष पद में करण सुनार और सह–सचिव में विनोद के. सी. सदस्यों में अवधेश गुप्ता, रेनु गिरी, संदीप कुमार पासी र्निविरोध विजयी हुए । नव कार्य समिति को गैर सरकारी महासंघ के उपाध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय, जिला विकास समिति के सुचना अधिकृत राजन पोख्रेल आदि ने सफल कार्यकाल की शुभकामना दी । नव निर्वाचित अध्यक्ष यादव ने वोट करने वालों का धन्यवाद ज्ञापन किया और आगामी दिनों में भी सहयोग की अपेक्षा की और आने वाले समय में विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संघ संस्थाओं के साथ सम्पर्क समन्वनय करते हुए युवाओं के हकहित, क्षमता विकास, जैसे कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *