रास्वपा और बालेन साह बीच समझौता
काठमांडू, पुस १३ – बहुत लम्बे प्रयास के बाद रास्वपा और बालेन साह बीच सात बूँदे समझौता हो गया है । इस समझौता के अनुसार बालेन को भावी प्रधानमंत्री के रुप में आगे लाया जाएगा । पार्टी सभापति में रवि लामिछाने यथावत रहेंगे ।
उन दोनों के बीच आज सुबह लगभग चार बजे सहमति पत्र में हस्ताक्षर हुआ है । हस्ताक्षर के ऐतिहासिक क्षण में रास्वपा उपसभापति डीपी अर्याल, नेताहरु स्वर्णिम वाग्ले, शिशिर खनाल, असिम साह आदि सहभागी थे । इसी तरह कुमार बेन, सुदिप ढकाल, जेन जी युवा केपी खनाल, भुपदेव साह, कलाकार निश्चल बस्नेत आदि भी इस कार्यक्रम के साक्षी बने । समझौता पत्र में हस्ताक्षर के बाद रवि और बालेन ने एक दूसरे को गले लगाया । उसके बाद सभी ने सामूहिक फोटो खिचवाए ।

