Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अतिक्रमण एवं ड्रेन सफाई के लिए नेपाल गण्डक का ध्यानाकर्षण

 


देशबन्धु यादव/नवलपरासी। नवलपरासी (पश्चिम) के प्रतापपुर गांव पालिका वार्ड नंबर ३ सोमनी और ४ ठूलोखैरटवा-पर्सा एवं सरावल गांव पालिका वार्ड नंबर ७ मोजरहिया में स्थित लिटल गण्डक(ड्रेन) पर निर्मित अवैध संरचना हटाने और जल निकासी के लिए ड्रेन सफाई हेतु नेपाल गण्डक पश्चिमी नहर सिंचाई व्यवस्थापन कार्यालय , सेमरी नवलपरासी (ब.सु.प.) ने सूचना प्रकाशित किया है
प्रतापपुर और सरावल गांव पालिका के नागरिकों को बारिष के मौसम में फसल और सड़क कटान – डुबान के साथ ही आवागमन में समस्या को देखते हुए सरावल गांव पालिका ने दो वर्ष पहले नेपाल गण्डक पश्चिमी नहर सिंचाई व्यवस्थापन कार्यालय सेमरी को पत्रचार किया था।
नेपाल गण्डक पश्चिमी नहर सिंचाई व्यवस्थापन कार्यालय सेमरी के सूचना अधिकारी ई.सुजित पाण्डे ने सहज आवागमन और जल निकासी के लिए अतिक्रमण हटाने और ड्रेन सफाई के लिए सूचना प्रकाशित किए जाने की जानकारी दी है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com