Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा और लोसपा बीच एकीकरण

 

काठमांडू, पुस १४ – उपेन्द्र यादव नेतृत्व की जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल और महन्थ ठाकुर नेतृत्व की लोकतांत्रिक समाजवादी (लोसपा) नेपाल बीच पुनः एकता होने जा रही है । रविवार को काठमांडू में दोनों पक्षों के अध्यक्षों सहित पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में पार्टी एकीकरण कर आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया है ।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि लोकतांत्रिक गणतांत्रिक व्यवस्था को संस्थागत करते हुए संघीयता, पहचान, समानुपातिक समावेशिता, सामाजिक न्याय सहित परिवर्तन के मुद्दों को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी एकीकरण किया जा रहा है।
दोनों पार्टियों के अध्यक्षों द्वारा हस्ताक्षरित विज्ञप्ति में कहा गया है— देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों का मूल्यांकन और विश्लेषण करते हुए संघीय लोकतांत्रिक गणतांत्रिक व्यवस्था को संस्थागत करने, संघीयता, पहचान, समानुपातिक समावेशिता, सामाजिक न्याय सहित प्रगतिशील परिवर्तन के मुद्दों को मजबूत करते हुए न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की आवश्यकता को आत्मसात कर जसपा नेपाल और लोसपा नेपाल के पार्टी एकीकरण का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढें   कांग्रेस महाधिवेशन – सभापति थापा मतदान स्थल में

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com