नेकपा एमाले आज आयोग को समानुपातिक की बंद सूची भेजेगी
काठमांडू, पुस १४ – नेकपा एमाले समानुपातिक प्रणाली के तहत बंदसूची सोमवार (आज) निर्वाचन आयोग में को सौंपेगी । कल (रविवार)हुई केन्द्रीय सचिवालय की बैठक से यह निर्णय लिया गया था । ये जानकारी उपमहासचिव लेखराज भट्ट ने दी । उनके अनुसार कल की बैठक में समानुपातिक की बंदसूची प्रस्तुत की गई थी । अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने कुछ हेरफेर कर बैठक से पारित की ।
उप महासचिव भट्ट ने कहा कि ‘पार्टी अध्यक्ष द्वारा अपनी तरफ से आवश्यक कुछ नाम में करेक्शन कर आयोग में दर्ता के लिए भेजने का निर्णय किया गया है ।’
समानुपातिक का मतलब संसद में व्यवस्थित तरीके से नीति निर्माण के लिए प्रतिनिधियों को भेजना है। बंद सूची में अध्यक्ष ने होमवर्क करते हुए कुछ सुझावों के साथ उसे पारित किया है।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अध्यक्ष ओली बाद में भी उक्त सूची में बदलाव कर सकते हैं, उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है । चुनाव आयोग ने फागुन २१ के चुनाव के लिए आज तक समानुपातिक की बंद सूची दर्ता करने का समय दिया है ।



