Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रवि–बालेन–कुलमान के बीच मध्य रात को हुई एकता वार्ता विफल

 

काठमांडू, पुस १४ – राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के सभापति रवि लामिछाने, काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन साह और उज्यालो नेपाल पार्टी के संरक्षक कुलमान घिसिङ बीच मध्य रात तक वार्ता हुई लेकिन इसमें किसी तरह की सहमति नहीं हो पाई ।
रास्वपा के एक नेता ने जानकारी दी कि आज रात हुई वार्ता में कुलमान पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर अड़े रहे । उनका कहना था कि पार्टी का नाम उज्यालो नेपाल और चुनाव चिह्न चिम ही होना चाहिए । इसी तरह रवि ने भी कहा कि पार्टी सभापति में कार्यकारी अधिकार रहनी चाहिए दोनों ही अपनी अपनी बातों पर अड़े रहे और वार्ता बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हुई । कुलमान कहते आ रहे हैं कि कार्यकारी सभापति वे बने । वहीं बालेन के साथ हुए सहमति में रवि ही इस पद पर रहेंगे की सहमति हुई है । नेता ने यह भी बताया कि प्रयास अभी भी जारी ही है । आज भी वार्ता होगी ऐसी सहमति हुई है ।

यह भी पढें   तीन प्रज्ञा प्रतिष्ठानों में नियुक्ति... प्रज्ञा प्रतिष्ठान में कुमार नगरकोटी

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com