Tue. Jan 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कुलमान घिसिङ का अलग दिखना आम जनता के लिए दुःखद है –सुदन गुरुङ

काठमांडू, पुस १४ – जेन–जी प्रतिनिधि सुदन गुरुङ ने कहा है कि इस निर्णायक घड़ी में कुलमान घिसिङ का अलग दिखना परिवर्तन चाहने वाली आम जनता के लिए बहुत ही दुखद बात है । उन्होंने रात के लगभग एक बजे अपने सामाजिक संजाल में स्टेटस लिखते हुए यह बात कही । गुरुङ ने प्रश्न करते हुए लिखा है कि – क्या सचमुच आपलोग बाकी रहे स्तम्भों को एकिकृत करना चाहते हैं ? या फिर इस तरह का भ्रम फैला रहे हैं ? जेन–जी देख रहा है ।
स्टेटस में उन्होंने लिखा है – ये कोई अवसर नहीं, एक गंभीर परिस्थिति है । ऐसे समय में हम सभी एक साथ सभी प्रमुख शक्तियों के साथ एकजुट होकर खड़े होने की अपेक्षा की थी ….। किसी को भी किसी का पक्ष लेने के लिए बाध्य करना नहीं है । लेकिन ऐसे निर्णायक घड़ी में भी कुलमान घिसिङ का अलग दिखना परिवर्तन चाहने वाले हम आम जनता के लिए दुःखद है ।
उन्हें अलग रखा गया है या वे स्वयं अलग रहना चाहते हैं—यह समय बताएगा । लेकिन आज का समय आप सभी को साथ खड़े होने का जनादेश देता है ।
उन्होंने आगे कहा कि आदरणीय एवं प्रिय सरोकारवाला शक्तियों से विनम्र अनुरोध है… कृपया इस अंतिम क्षण में भी हमें किसी पक्ष का चयन करने के लिए बाध्य न करें। देश को विभाजन नहीं, बल्कि एकता की आवश्यकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *