गणेश मावि बसहिया के आयोजन में सम्मान समारोह

देशबन्धु यादव/नवलपरासी। नवलपरासी (पश्चिम) के प्रतापपुर गांव पालिका वार्ड नंबर ५ बसहिया के गणेश मावि भव्य समारोह के साथ सरकारी तथा गैर सरकारी पेशा व्यवसाय रहे पूर्व विद्यार्थी , अवकाश प्राप्त शिक्षक/कर्मचारी और विद्यालय के चहुंमुखी विकास में सहयोग करने वाले महानुभावों को सम्मानित किये जाने की जानकारी विद्यालय प्रशासन ने बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हृदयेश त्रिपाठी ने विद्यालय को भूमि दाता राधाकृष्ण कुटी के पूजारी रामायणीशरण दास को अंगवस्त्र और सम्मान प्रतिक के साथ सम्मान किया।
मुख्य अतिथि त्रिपाठी ने भादव २३और २४ गते घटनाक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि दो तिहाई बहुमत का न सरकार बचा ना ही सत्ता साझेदार सुरक्षित रहे। सहज वातावरण में चुनाव एक मात्र विकल्प है मंत्री त्रिपाठी कहा।
सम्मान समारोह के उपलक्ष में गांव पालिका अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , वार्ड अध्यक्ष, सदस्य के साथ ही विशिष्ट महानुभावों का गरिमामय उपस्थिति रहा।
विद्यालय का प्रगति विवरण प्रधानाध्यापक अभिनन्दन सिंह ने प्रस्तुत किया। स्वागत मंतव्य शिक्षिका चित्रा पाण्डे और कार्यक्रम का सहजीकरण/संचालन शिक्षक कौशल कुमार सिंह ने किया।


