Tue. Jan 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अशोक राय पर उपेंद्र के साथ गठबंधन करने का बनाया जा रहा है दबाव

काठमांडू, पुस १४ – लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) और जनता समाजवादी पार्टी (जसपा)बीच एकता की सहमति होने के बाद जसपा नेपाल के अध्यक्ष अशोक राई दबाब में आ गए हैं । राई को भी एकीकरण का निर्णय लेने के लिए सहअध्यक्ष रेणु यादव और पूर्वमंत्री समेत नेता प्रदीप यादव पक्ष अपना दबाब बना रहे हैं । स्रोत ने कहा कि – अध्यक्ष अशोक राई एकता के लिए तैयार नहीं हुए तो सहअध्यक्ष रेणु यादव के नेतृत्व में बहुसंख्यक नेताओं द्वारा विद्रोह किया जाएगा ।
रविवार को उपेन्द्र यादव के नेतृत्व की जसपा और महन्थ ठाकुर नेतृत्व के लोसपा बीच पार्टी एकता की सहमति हुई थी । राई नेतृत्व की जसपा नेपाल के नेता प्रदीप यादव भी उपेन्द्र यादव के साथ एकता के लिए संवाद करते आ रहे हैं । उन्होंने भी एकता के बारे में पार्टी में चर्चा करने की बात को स्वीकार किया है । यादव ने कहा कि ‘बातचीत चल रही है । शायद आज कुछ नया निर्णय सुन पाए । जसपा के नेता राजकिशोर यादव ने भी बताया कि रेणु यादव के नेतृत्व में जसपा नेपाल की टीम एकता प्रक्रिया में प्रवेश करने वाली है ।

यह भी पढें   नेता प्रदीप यादव नेकपा एमाले में

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *