Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेश प्रदेश– तीसरी बार मंत्रिपरिषद् का विस्तार

 

काठमांडू, पुस १६ – मधेश प्रदेश में तीसरी बार मंत्रिपरिषद् का विस्तार किया गया है । मुख्यमंत्री कृष्ण यादव ने तीसरी बार मंत्रिपरिषद् का विस्तार किया । इस विस्तार के साथ ही मंत्रिपरिषद् ने पूर्णता प्राप्त कर ली है ।
मंत्रिपरिषद् विस्तार के साथ ही मधेस प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सहित १२ सदस्यीय हो हो गई है । सरकार गठन होने के लगभग एक महीने बाद मुख्यमंत्री कृष्ण यादव ने ६ मंत्रियों को शामिल कर मंत्रिपरिषद् को पूर्णता दी है । नवनियुक्त मंत्रियों ने आज ही शपथ ग्रहण भी किया । नवनियुक्त मंत्रियों को प्रदेश प्रमुख डा सुरेन्द्र लाभ ने पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई ।
नए मंत्रियों में मनिष सुमन ने श्रम तथा यातायात, राजकुमार गुप्ता भौतिक पूर्वाधार विकास, शंकरप्रसाद चौधरी वन तथा वातावरण, श्यामप्रसाद पटेल भूमि, व्यवस्था कृषि तथा सहकारी, वसन्त कुशवाहा खेलकूद तथा समाज कल्याण तथा फकिरा महतो ने गृह, संचार तथा कानून मंत्री की जिम्मेदारी प्राप्त की है ।

यह भी पढें   भारत में नेपाल के नए राजदूत के लिए निश्चलनाथ पाण्डे की सिफारिश, जानिए उनका परिचय

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com