Tue. Jan 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऐसे कांग्रेस का निर्माण करें जो राष्ट्रप्रति के दायित्वों का निर्वाह कर सके – गगन थापा

काठमांडू, पुस १६ – नेपाली कांग्रेस के महामंत्री गगनकुमार थापा ने पार्टी नेता तथा कार्यकर्ताओं से कहा है कि ऐसे कांग्रेस का निमांण करें जो राष्ट्रप्रति के दायित्वों का निर्वाह कर सके । इसके साथ ही उन्होंंने यह भी जानकारी दी कि पार्टी के विशेष महाधिवेशन आह्वान के लिए कदम आगे बढ़ाया है ।
आज मेलमिलाप दिवस की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि ऐसे कांग्रेस का निमांण हम करें जो राष्ट्रप्रति अपने दायित्वों का पूरा कर सकें, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने विशेष महाधिवेशन आह्वान के लिए आगे कदम बढ़ाया है ।
उन्होंने कहा कि ‘आज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि वो एक ऐसे कांग्रेस का निर्माण करें जो राष्ट्रप्रति के दायित्वों का निर्वाह कर सकें । ‘अतः हमने इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए पुस मसान्त भीतर विशेष अधिवेशन आह्वान करने की राह में आगे कदम बढ़ाया है  । मैं अपने सम्पूर्ण साथियों से यह आह्वान करता हूँ कि सभी दृढतापूर्वक इस राह में एकजुट हों ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *