सुनसरी में सशस्त्र प्रहरी द्वारा चलाई गई गोली से एक व्यक्ति की मौत
१७ पुस, विराटनगर ।
सुनसरी में सशस्त्र प्रहरी द्वारा चलाई गई गोली से एक व्यक्ति की मौत हो गई है ।
कोशी गावँपालिका–१ में तस्करी नियन्त्रण के लिए परिचालित सशस्त्र प्रहरी बल (एपीएफ)की टोली द्वारा चलाई गई गोली से स्थानीय ४५ वर्षीय विजय साह की मृत्यु हो गई है ।
घटना बुधबार रात करीब १ः१० बजे कोशी गाँवपालिका–१ स्थित पुरी टोल में हुई है । मृतक साह उसी वडा के स्थायी बासिन्दा जिला प्रहरी कार्यालय सुनसरी के प्रवक्ता चन्द्रबहादुर खड्का ने जानकारी दी ।
साह के मृत्यु के बाद स्थानीय लोगों ने शव उठाने के लिए तैयार नहीं है ।
साह सिटी सफारी में ८–१० बोरा चीनी लोड कर के भारत से नेपाल ला रहा था । सिटी चला रहे अवस्था में उन पर गोली प्रहार हुई थी ।

