Sat. Oct 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग: आज दिनांक 1 जनवरी 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2082

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
आंग्ल नववर्षम्, शुभं भवतु,
सौख्यमयं च निरामय:। वितरतु परमं हर्षम्।
नववर्षम् शुभम भवेत्।।
नूतनहायनागमे भद्राणि पश्यन्तु जनाः सुशान्ताः।
निरामयाः क्षोभविवर्जितास्सदा मुदा रमन्तां भगवत्कृपाश्रयाः।।
हृदय-मन्दिरे प्रेम-ज्योति-र्विराजताम्‌,
मनोऽरविन्दं विन्दतु विमलं सुन्दरताम्‌
सुचिन्तनं चिरन्तनं हरतु विषाद-विमर्षम्।
शुभं भवतु नववर्षम्‌।।
नववर्षं नवचैतन्यं ददातु
शतं जीव शरदो वर्धमानाः
युगादि शुभाशयाः।।
नववर्षशुभाशयाः।।

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 1 जनवरी 2026 गुरुवार*
शुभसंवत् :-2082
शाके :-1947
*याम्यायन याम्य गोल:*
ऋतु:- *शिशिर*
*सौर्य पौष मास के प्रविष्टे 16*
चंद्रमाह:- पौष
पक्ष:- शुक्ल
तिथि:- त्रयोदशी रात्रि 8:29 तक उपरांत चतुर्दशी,
नक्षत्र :- रोहिणी रात्रि 9:30 तक उपरांत मृगशिरा,
योग:- शुभ रात्रि 9:30 तक उपरांत शुक्ल,
कारण:- कौलव एवं तैतिल,
सूर्योदय :-प्रातः 06:46
सूर्यास्त : संध्या 05:14
सूर्य :- *पूर्वाषाढ़ नक्षत्रे धनु राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *वृष राशौ च चन्द्रः,*
*आज का राहूकाल* दोष 1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:32 से 12:20 तक।
का भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दही खाएं और दही हल्दी चावल का चंदन लगा कर जायें।

*तिथि का महत्व:- आज का पर्व त्योहार मुहूर्त और खास:-*
*आज अंग्रेजी नव वर्ष के दिन प्रातः स्नान कर श्री गणेश पूजन कर माता सरस्वती और बगलामुखी की विशेष पूजन-अभिषेक, एवं महामृत्युन्जय जप, गरीबों को उनके आवश्यक वस्तुओं का दान उत्तम आयु आरोग्यता, अखंड सुख सौभाग्य, प्रेम दाम्पत्य, उत्तम नौकरी आजीविका, सन्तति सन्तान के साथ सम्पूर्ण प्रसन्न्ता दायक होगा। आज का शिव पूजन अभीष्ट सिद्धिदायक, परम् कल्याणकारी, एवं विशेष लाभदायक होगा।*
*दैनिक राशिफल*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*आराकाशा विवाहोक्तम् यात्रायां ग्रहगोचरे। जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*आज का दैनिक राशिफल*

🐏मेष:-
आज का दिन आपके लिए अच्छा है, आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परिवार में धार्मि‍क आयोजन हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे।
आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रगति के मार्ग अनियंत्रित भाषा के इस्तेमाल से गड़बड़ हो सकती है। भगवान हनुमान के सामने बैठकर ध्यान लगाएं और काम पर जुटें।

यह भी पढें   पुलिस को विवाद में घसीटकर सरकार के खिलाफ साजिश रचने वालों की होगी जांच

🐂वृष:-
मन में निराशा एव असन्तोष हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय की स्थिति भी सन्तोषपूर्ण रहेगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
आज दिन आपके लिए अच्छा है, आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। मन प्रफुल्लित होगा, लेकिन एक अजीब सी घबराहट भी हो सकती है। नए कार्य पर जाने के लिए शांत भाव के साथ एकाग्रचित होकर घर से निकलें। माता-पिता का ख्याल जरूर रखें, दिन को बेहतर बनाने के लिए दही का दान करें।

👫मिथुन:-
वाणी में मधुरता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। वाहन सुख की प्राप्ति‍ भी हो सकती है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मन में नकरात्मक विचारों के प्रभाव से बचें।
आज समय आपके लिए बहुत अच्छा है, लेकिन आज के दिन कोई लोन ना लें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतनी है, मस्तक पर हल्दी का तिलक लगाएं और इष्ट की पूजा करें।

🦀कर्क:-
मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी का साथ रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्‍यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। तनाव हो सकता है। प‍िता बड़ों के स्वास्थ्‍य के प्रति भी सचेत रहें।
आज स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा नहीं, निंदा भी सहनी पड़ सकती है। ठंडी चीजें खाने से बचें और धन सोच-समझकर खर्च करें दिन को बेहतर बनाने के लिए सफेद वस्त्र धारण करना अच्छा रहेगा।

🐅सिंह:-
आत्मसंयत रहें। मन अशान्त हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं।
आज का समय आपके लिए अच्छा है, थोड़ी सयंमित रहें वाद विवाद हो सकता है आगे बढ़िए और काम कीजिए। कमर और पेट का ध्यान रखें। गेहूं या आटे का दान जरूर करें।

यह भी पढें   नेशनल प्याब्सन के निलंबन की खबर पर विवाद, निवर्तमान अध्यक्ष पाण्डव हमाल ने बताया भ्रामक प्रचार

🧕कन्या:-
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। मन में नकारात्मक विचारों से बचने का प्रयास करें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
आज घर, गृहस्ती में थोड़ी परेशानी होती दिख रही है इसलिए थोड़ी सावधानी की जरूरत है। समय धन के लिए ठीक है। आपके क्रोध से पार्टनरशिप का नुकसान हो सकता है। मन शांत करें, इष्ट को पीला पुष्प अर्पित कर काम पर जाएं।

⚖️तुला:-
शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मानसिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। संयत रहें।
आज का ये दिन अच्छा है, आगे बढ़ने के अवसर भी मिल रहे हैं। आंख या गले की दिक्कत वाले लोग अपना खास ख्याल रखें। धन की कमी खल सकती है। दिन को बेहतर बनाने के लिए बेसन या बेसन से बनी किसी चीज का दान जरूर कर दें।

🦂वृश्चिक:-
मन अशान्त रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।
आज का समय आपके लिए अच्छा है, पिछले कुछ दिन से हो रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। पेट की दिक्कत या गृहस्त जीवन में तनाव है तो अपना विशेष रूप से ख्याल रखें क्रोध को संयम में रखें गौ माता की किसी भी रूप में सेवा कीजिए और अपने काम पर जुटिए।

🏹धनु:-
मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार में सहयोग बनाये रखें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। वाणी की कठोरता रहेगी। घर में धार्मिक कार्य होंगे।
एक घर-गृहस्ती, रिश्ते-नातों और पार्टनरशिप के लिए समय अनुकूल नहीं है। कम बोलिए, उचित बोलिए और सावधानी से बोलिए। दिन बेहतर बनाने के लिए ग्रे, काले, नीले रंग के कपड़े न पहनें। सफेद रंग के कपड़े पहनें, पके हुए भोजन और तेल में पकी सब्जी का दान जरूर करें।

यह भी पढें   चक्रवात ‘अर्नब’ नेपाल में प्रवेश करने की तैयारी में! सतर्क रहने की अपील!!

🐊मकर:-
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार का विस्तार होगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। लाभ के अवसर म‍िलेंगे।
आज का ये दिन आपके धन के लिए थोड़ा कमजोर है। धन खर्च ध्यान से करें, झूठी गवाही देने से बचें, शेयर में भी रिस्क न लें। दिन को बेहतर बनाने के लिए मिठाई का दान करें।

🍯कुंभ:-
संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति पर नजर रखें। यात्रा पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहें हैं।
आज जल्दबाजी में कोई फैसला आपके रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखिए, बुजुर्गों से मन मुटाव न करें। दिन को बेहतर बनाने के लिए सूर्य को जल दें और अपने काम पर जुटें।

🐟मीन:-
मन प्रसन्न रहेगा। फिर भी संयत रहें। कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आत्‍मसंयत रहें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक परेशानियां रहेंगी। लंबी यात्रा के योग हैं।
आज समय आपके लिए अनुकूल है। लेकिन कार्य मुश्किल से बनेंगे। आपके मुंह से कोई ऐसा शब्द ना निकले जिससे आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो। नुकसान से बचने के लिए उड़द की दाल का दान जरूर कर दें।
आपका दिन मंगलमय हो
*“हे तिथि स्वामी, दिन स्वामी, योग स्वामी, नक्षत्र स्वामी आप आराकाशा की विशेष प्रार्थना से आज अंगरेजी नव वर्ष 2026 से अपनी कृपा दृष्टि सब पे बनाये रखना।”*
*आप सपरिवार की सभी मनोकामना पूर्णता और सर्व साफल्यता लिए महादेव से आराकाशा की विशेष प्रार्थना, और आपके सुखी जीवन की हार्दिक शुभकामना…*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*

 

*ज्योतिषाचार्य*
*आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम*
*राजिस्टार कालोनी, पश्चिम करगहिया रोड, वार्ड:- 2, नजदीक कालीबाग OP थाना, बेतिया पश्चिम चम्पारण, बिहार, 845449
*व्हाट्सअप एवं संपर्क:-*
*9934428775*
*9431093636*
*(अहर्निशं सेवा महे)*
*आवश्यक वार्तालाप का समय:- प्रातः 6 से 9 एवं सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक।*
*!!भवेत् सर्वेषां शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com