Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईरान में विरोध प्रदर्शन के बीच हिंसा में कम से कम छह लोगों की मौत

 

काठमान्डू 2 जनवरी

iran

ईरान में बिगड़ती आर्थिक हालत के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब राजधानी तेहरान से निकलकर ग्रामीण इलाकों तक फैल गए हैं. गुरुवार को हालात गंभीर हो गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसा में कम से कम छह लोगों की मौत हुई. यह 2022 के बाद ईरान में सबसे बड़े प्रदर्शनों के दौरान दर्ज की गई पहली मौतें हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि सरकार अब सख्त कार्रवाई के रास्ते पर जा सकती है. अधिकारियों के मुताबिक एक मौत बुधवार को हुई, जबकि पांच लोगों की जान गुरुवार को गई. ये घटनाएं ईरान के तीन ऐसे शहरों में हुईं जहां लुर समुदाय की आबादी ज्यादा है. तेहरान में प्रदर्शन कुछ हद तक थमे हैं, लेकिन देश के दूसरे हिस्सों में आंदोलन फैलता जा रहा है.
इस बार के प्रदर्शन 2022 के उस आंदोलन के बाद सबसे बड़े माने जा रहे हैं, जब महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद पूरे देश में गुस्सा फूट पड़ा था. हालांकि मौजूदा विरोध अभी उतना व्यापक या तीव्र नहीं है, लेकिन इसका स्वर धीरे-धीरे सत्ता के खिलाफ होता जा रहा है. सबसे ज्यादा हिंसा लोरेस्तान प्रांत के अजना शहर में देखी गई. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सड़कों पर आगजनी, गोलियों की आवाज और लोगों को शर्म करो के नारे लगाते सुना जा सकता है. अर्ध सरकारी फार्स न्यूज एजेंसी ने यहां तीन लोगों की मौत की बात कही. दिलचस्प बात यह रही कि सरकारी मीडिया ने इन घटनाओं को लेकर बेहद सीमित जानकारी दी. 2022 में रिपोर्टिंग करने वाले कई पत्रकारों की गिरफ्तारी के बाद मीडिया में चुप्पी भी इसकी एक वजह मानी जा रही है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com