Tue. Jan 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जसपा और लोसपा एकता प्रक्रिया अन्तिम चरण में

काठमाडौँ ।


जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल और लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) नेपाल के बीच एकता प्रक्रिया अन्तिम चरण में है ।
पुस १३ गते दो पार्टी के बीच एकता करने की सहमति हुई थी । उसी के अनुसार सहमति को पूर्णता देने के लिए दोनों पक्षों में बातचीत हो रही है ।
हाल में हुई सहमति के अनुसार एकीकृत पार्टी का नाम जनता समाजवादी पार्टी (जसपा)नेपाल और चुनाव चिन्ह छाता रहने की सहमति हो चुकी है । एकीकृत पार्टी की एक राष्ट्रीय समन्वय समिति और केन्द्रीय सचिवालय रहने की सहमति हुई है ।
पार्टी नेतृत्व, चुनाव में सीट बटवारे को लेकर बातचीत कर रही है । जसपा नेपाल के कार्यकारिणी अध्यक्ष में उपेन्द्र यादव ही रहेंगे ।
लोसपा नेपाल के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर को सम्मानजनक पद में रखने का निर्णय किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *