पूर्व उपसभापति विमलेन्द्र निधि के साथ दुर्व्यवहार
काठमाडौँ ।
नेपाली कांग्रेस के विशेष महाधिवेशन पक्षधर समूह ने पार्टी कार्यालय सानेपा में पूर्व उपसभापति विमलेन्द्र निधि के साथ हुए दुर्व्यवहार को कार्यकर्ता के ‘अन्तरात्मा की भावना’ होने की टिप्पणी की है । मङ्गलबार पत्रकार सम्मेलन करते हुए उक्त समूह ने घटना की जिम्मेदारी लेने से अस्वीकार करने के बाद भी इसे स्वाभाविक प्रतिक्रिया कहा है । कार्यसम्पादन समिति की बैठक में सहभागी होने के लिए जाने के क्रम में निधि के साथ विशेष महाधिवेशन पक्षधर कार्यकर्ताओं ने रास्ता रोक कर दुर्व्यवहार किया था । लेकिकन उस समूह के नेता सुवास पोखरेल ने उक्त घटना में अपनी औपचारिक संलग्नता से इनकार किया है ।




