राेल्पा से पुन तथा विप्लव चुनावी मैदान में
नेकपा माओवादी केन्द्र (हाल नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी)के नेता वर्षमान पुन पिछले दाे बार निर्वाचन जीतने वाला क्षेत्र है, रोल्पा । फागुन २१ में हाेने वाले प्रतिनिधिसभा निर्वाचन के लिए भी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) जिला समिति ने पुन का नाम ही १ नम्बर में सिफारिस किया है ।
एकमात्र निर्वाचन क्षेत्र रोल्पा से ही नेकपा (माओवादी)के महासचिव नेत्रविक्रम चन्द ‘विप्लव’ भी संसदीय निर्वाचन लड्ने जा रहे हैं । इसके साथ ही यह क्षेत्र राेचक बन गया है । सशस्त्र युद्ध अन्त कर शान्ति प्रक्रिया में आए हुए १९ वर्ष विप्लव का हाे चुका है । यह उनका पहला संसदीय निर्वाचन है।




