लायन्स क्लब द्वारा सिरक एवं खाद्यान्न का किया गया वितरण

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । लायन्स क्लब जनकपुरधाम, लायन्स क्लब जनकपुरधाम (गार्गी) तथा लियो क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शीतलहरी तथा कड़ाके की ठंढ में जनकपुरधाम के रत्न सागर तट पर अवस्थित जनजाति जनक छात्रावास के छात्रों के बीच सिरक तथा खाद्यान्न वितरण किए गये। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन केशव भंडारी ने कहा कि लायन्स क्लब पूरे विश्व में स्वास्थ्य, शिक्षा आपदा सहित अन्य मानवीय कार्य में सक्रिय भूमिका निर्वाह कर रही है। लायन्स क्लब आफ जनकपुरधाम, लायन्स क्लब आफ जनकपुरधाम (गार्गी), तथा लियो क्लब आफ जनकपुरधाम जनजातीय जनक छात्रावास में छात्रों को कंबल तथा खाद्यान्न वितरण कर मानवीय कार्य किया हैं। इस अवसर पर लायन डिस्ट्रिक्ट सेकरेट्री लायन इंद्र बहादुर कार्की, डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर सुभाष बहादुर कार्की, लायन्स क्लब आफ जनकपुरधाम के अध्यक्ष डॉ.राजेश कुमार साह, लायन्स क्लब आफ जनकपुरधाम (गार्गी) के अध्यक्ष सुजाता साह सहित जनकपुरधाम स्थित विभिन्न लायन्स तथा लियो क्लब के अध्यक्ष तथा पूर्व अध्यक्ष सहित कई लोग उपस्थित थे।

