Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिलवस्तु के हरनामपुर के विद्यालय में वाल सहभागिता पर जोर

 

 

kp1दिलिप कुमार यादव

कपिलवस्तु, साउन ७ | हरनामपुर में गाविस के विद्यालय तथा वालविकास केन्द्र में बाल सहभागिता पर विशेष ध्यान वाला योजना निमार्ण किया गया है । बालबालिका के प्रति मनोवैज्ञानिक तरिका से अध्यापन कराने के लिए बाल मैत्री कक्षा संचालन करना, विद्यालय व्यवस्थापन में बाल सहभागिता कराना, विद्यालय को शान्ति क्षेत्र घोषणा करना, कार्यक्रम के उद्देश्य पर संचालकों ने प्रकाश डाला ।

वृहस्पतिबार लुम्विनि एकिकृत विकास संस्था लिडो नेपाल ने उक्त कार्यक्रम आयोजित किया था । योजना निमार्ण संमन्वयात्मक वैठक में वक्ताओं ने उक्त विषयों पर विशेष जोर दिया था । इसके लिए आगामी वर्ष में सन २०१६ में विद्यालय तथा बाल विकास केन्द्र के भौतिक पूर्वाधार तथा शैक्षिक तालीम के लिए कक्षा व्यवस्थापन मरम्मत, बालमैत्री अभ्यास में आधारभूत शिक्षा में जोर देना आदि इस कार्यक्रम में समावेश किया जाना चाहिए ऐसी जानकारी दी गई । कार्यक्रम के बारे में जानकारी लुम्विनि एकिकृत विकास संस्था लिडो नेपाल के राम दयाल यादव , हरि चौधरी, सुनिता बेलबसे ने जानकारी दी थी । हाल सम्पन्न सिएमईस डाटा के अनुसार हरनामपुर गाविस में कुल ६८१ घरधुरी में ५ वर्ष से ९ वर्ष तक के ७२१ बालबालिकाओं के बीच ५९० बालबालिका मात्र विद्यालय जाते हैं तथ्यांक बताता है । १३१ बालबालिका स्कुल से बाहर रहते हैं । इसके कारण घरेलु काम, अच्छी तरह नहीं पढने से फेल होकर, विद्यालय से दूर होकर, शैक्षिक सामग्री नहीं होने की वजह से भी स्कूल नहीं जाते हैं ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम और अयोध्या के बीच रेल संपर्क की तैयारी तेज, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

kp2बैठक में गाविस प्रतिनिधि, वडा नागरीक मंच, विद्यालय व्यवस्थापन समिती, शिक्षक अभिभावक संघ, विद्यालय प्र.अ, वाल विकास सहयोगी कार्यकर्ता, समाजसेवि, वाल क्लव, युवा क्लव आदि की सहभागिता थी । बैठक में विद्यालय कक्षा कोठा के व्यवस्थापन, भवन निमार्ण के साथ निशुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा, बिद्यालय को शान्ति क्षेत्र घोषणा, बाल विकास का व्यवस्थापन आदि विषय में विचार विमर्श कर के आगामी वर्ष की योजना में रखने का सुझाव दिया गया । इसी तरह युवा क्लब , बाल क्लब, का भी अगामी बर्ष का योजना भी बनाया गया । कार्यक्रम में जिला शिक्षा कार्यलय के विनि राम कोईरला लिडो नेपाल के कार्यक्रम सयोजक सुनिता बेल्वासे, हरनामपुर गाविस के सचिव तुलसीराम नायक आदि ने अपना मंतव्य रखा था । । श्री राष्ट्रीय प्रथामिक विद्यालय में सम्पन्न योजना तर्जुमा बैठक में गाविस सचिव तुलसी राम नायक की अध्यक्षता में सम्पन्न कार्यक्रम का संञ्चालन रामनरेश चौधारी न किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com