Sat. May 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा के सचिवालय ने किया स्पष्ट – अफवाह न फैलाए, बंदसत्र में देउवा नहीं लेंगे भाग

 

काठमांडू, पुस २८ – नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा विशेष महाधिवेशन के बंदसत्र में शामिल होने की सूचना में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है । इस सूचना को उनके सचिवालय ने स्पष्ट कर दिया है । देउवा के स्वकीय सचिव भानु देउवा ने बताया है कि सभापति देउवा भृकुटीमण्डप में आ रहे हैं, कुछ व्यक्तियों द्वारा द्वारा सामाजिक संजाल में इस तरह की सूचना देकर भ्रम फैलाया जा रहा है ।
देउवा के सचिवालय ने स्पष्ट किया है कि ‘सामाजिक संजाल में कुछ व्यक्तियों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है कि नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्व प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा आज भृकुटीमण्डप जाने की गलत सूचना प्रवाह कर रहे हैं । इस गलत सूचना के प्रति सचिवालय का गंभीर ध्यानकर्षण हुआ है । उक्त कार्यक्रम में पार्टी सभापति के जाने का कोई भी कार्यक्रम नहीं है यह स्पष्ट करना चाहते हैं ।’
विशेष महाधिवेशन को संबोधन करते हुए अधिकांश नेताओं ने सभापति देउवा से आग्रह किया कि वें बंद सत्र में सहभागी हों । उन्होंने आग्रह किया था कि बंद सत्र में शामिल होकर विशेष महाधिवेशन को सफल बनाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *